फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी के चौकों पर महाभारत थीम पर आधारित बनाई जाएंगी भव्य कलाकृतियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्किट हाउस में अ​धिकारियों की  बैठक लेते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के सभी 39 प्रमुख चौक को भव्य और सुंदर बनाने के साथ-साथ महाभारत थीम के आधार पर विकसित किया जाएगा। इन चौक पर महाभारत थीम पर आधारित भव्य कलाकृतियां बनाई जाएगी इसके लिए नगर परिषद की तरफ से वास्तुकार की भी नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में एक भव्य और आकर्षक सभागार का निर्माण किया जाएगा। यह सभागार पूरी तरह वातानुकूलित होगा और लगभग सैकड़ों लोगों के बैठने की क्षमता होगी ताकि शहर की कोई भी संस्था इस सभागार के हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर सके। यह सभागार हॉल एचएसवीपी की जमीन पर बनाया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह जानकारी दी। वे वीरवार को देर सायं सर्किट हाउस में विकास से जुड़ी योजनाओं पर नगर परिषद के अधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ई लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इस लाइब्रेरी में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी और यह लाइब्रेरी युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी इसके साथ ही खेल विभाग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर एक भव्य स्पोर्ट कॉम्पलैक्स का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए है। इस स्पोर्ट कॉम्पलैक्स में खिलाड़ियों के लिए तमाम सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष पार्क का निर्माण भी किया जाएगा और शहर में स्मार्ट रोड, स्मार्ट मार्केट भी बनाई जाएगी। इस मार्केट के साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग भी होगी।
विज्ञापन


दिव्य नगर योजना के तहत होगा तीन भव्य द्वारों का निर्माण
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली गीता द्वार की तर्ज पर उमरी व केडीबी रोड पर तीन भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाएगा। इन द्वारों का निर्माण करने के लिए नगर परिषद की तरफ से वास्तुकार की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें