फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्राम पंचायतें 402, ठेका खोलने के विरोध में महज दो

Wed, 24 May 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आबकारी विभाग के पास अगले वर्ष के लिए शराब के ठेकों के विरोध में जिले की कुल 402 ग्राम पंचायतों में से महज दो ही ग्राम पंचायतें सामने आई हैं। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में गांवों में शराब के ठेकों के विरोध में हर जगह दर्जनों शिकायतें दी गई। लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष ठेके न बनने देने की मांग भी उठाई।
उल्लेखनीय है कि सीएम मनोहर लाल ने विगत एक से चार मई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन संवाद कर लोगों की समस्याएं जानी थी। इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने गांवों में शराब के ठेके न खोलने की मांग उठाई थी। शराब के ठेकों के खिलाफ आवाज उठाने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं। इसके अलावा भी समय समय पर महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में शराब के ठेके न खोलने की मांग भी उठाई जाती रही है। लेकिन आबकारी विभाग के पास अगले वर्ष के लिए ठेकों के विरोध में जिला की कुल 402 ग्राम पंचायतों में से महज दो ही सामने आई हैं। इन गांवों की ओर से विभाग के शराब के ठेके के विरोध में प्रस्ताव पत्र दिया गया है। ये प्रस्ताव देने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया गया था, जिसमें ग्राम सभा के 10 फीसदी लोगों के हस्ताक्षर होने व गांव में दो साल से अवैध शराब का कोई मामला न होने की शर्त भी तय की थी।
विज्ञापन


साल भर में 129 करोड़ 74 लाख की शराब गटक गए पियक्कड़
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में इस वर्ष पियक्कड़ 129 करोड़ 74 लाख रुपये की शराब गटक गए। अगले साल शराब की बिक्री 141 करोड़ 50 लाख से भी ज्यादा होने की उम्मीद है। भले ही इस बार जिला भर में दो ठेके कम खोले जा रहे हैं, लेकिन सरकार को पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक राजस्व मिलेगा, जिसके लिए लक्ष्य भी तय किया गया है।इस बार पूरे जिला को आबकारी विभाग ने 27 जोन में बांटा है। हर जोन में दो ठेके शामिल किए गए हैं। ऐसे में 54 ठेकों की बोली के लिए 141 करोड़ 50 लाख रुपये रिजर्व प्राइस तय किया गया है जबकि पिछले साल 56 ठेके थे जो 14 जोन में बांटे गए थे। इनके लिए 94 करोड़ 43 लाख रुपये रिजर्व प्राइस तय किया गया था, लेकिन विभिन्न फर्मों ने ये ठेके 129 करोड़ 74 लाख में छुड़ाए थे। विभिन्न फर्मों की रुचि व शराब की खपत को देख सरकार ने इस बार 47 करोड़ सात लाख रुपये पिछले साल के मुकाबले अधिक रिजर्व प्राइस अधिक तय किया है। जबकि माना जा रहा है कि इस बार 160 करोड़ से भी ज्यादा तक प्राइस पहुंच सकता है।
गुरुकुल वाले गांवों में इस बार नहीं रहेंगे ठेके
जिन गांवों में गुरुकुल है, इस बार वहां शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे। इस संबंध में सरकार की ओर विभाग को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। विभाग इन गांवों का सर्वे भी कर चुका है।
कल जिला सचिवालय में होंगे ड्रा
जिला में शराब के ठेके जारी करने के लिए 25 मई को जिला सचिवालय कांफ्रेंस हाल में ड्रा जारी किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया तो वहीं जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा ड्रा जारी किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


ठेके छुड़वाने के लिए फर्मों से ऑनलाइन आवेदन कराए गए हैं। अब ड्रा 25 मई को शाम पांच बजे होगा, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले अधिक रकम पर ठेके छूटेंगे। - कुलबीर सिंह जिला आबकारी आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें