फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल करेंगे रत्नावली कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम रत्नावली में फिल्म निर्माता सतीश कौशिक आकर्षण का केंद्र होंगे। इसका आयोजन 28 से 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। रत्नावली का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले सतीश कौशिक उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।
कौशिक मिस्टर इंडिया, राम लखन, जाने भी दो यारों, मासूम, वो सात दिन, सागर, मोहब्बत, प्रेम प्रतिज्ञा, डैडी, वर्दी, तकदीर का तमाशा, जमाई राजा, अंदाज, साजन चले ससुराल, दीवाना-मस्ताना, दिल के झरोखे से, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, घूंघट, आंटी नंबर वन, प्रदेशी बाबू, आ अब लौट चलें, हम आपके दिल में रहते हैं, राजा जी, बड़े दिल वाला, तहजीब, हद कर दी आपने, तेरा जादू चल गया, हम किसी से कम नहीं, गॉड तुसी ग्रेट हो, शादी से पहले, आवारगी आदि 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय, निर्माता एवं प्रोड्यूसर के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि सतीश कौशिक फिल्मी दुनिया के विख्यात कलाकार हैं। उनका संबंध हरियाणा से है। वे हरियाणवी संस्कृति के प्रेमी हैं, इसीलिए हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वे आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने जीवन के रोचक किस्सों को भी साझा करेंगे। विभाग के उपनिदेशक डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि समारोह का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। इसमें सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा और केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें