फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बिजली कर्मियों की सभी लंबित मांगों को पूरा करे : संदीप सैनी

विज्ञापन
बाबैन। बिजली कर्मचारियों का स्वागत करते एचएसईबी वर्कर यूनियन सब यूनिट  के प्रधान प्रधान संदीप स
विज्ञापन
बाबैन। एचएसईबी वर्कर यूनियन सब यूनिट बाबैन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बिजली कार्यालय में मांगों के चलते गेट मीटिंग की। सब यूनिट बाबैन के प्रधान संदीप सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में अनुबंधित कर्मचारी संघ छोड़कर आए बिजली कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सब यूनिट के प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि सरकार बिजली कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों को तुरंत पूरा कर बिजली कर्मचारियों को राहत पहुंचाए। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले पिछले काफी समय से बिजली मांगों को पूरा कराए जाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने अनुबंधित कर्मचारी संघ छोड़कर आए बिजली कर्मचारियों महेन्द्र सिंह, राजेश सैनी, कुलदीप सिंह व राहुल सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें एचएसईबी वर्कर यूनियन में पूरा मान व सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि एचएसईबी वर्कर यूनियन उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हर बड़े से बड़ा आंदोलन चलाने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर सब यूनिट सचिव रणबीर सिंह, विशाल सैनी, अजय कुमार, विनोद कुमार जेई, राजेंद्र कुमार, जसविन्द्र सैनी, अमित कुमार, राजेन्द्र सिंह के अलावा अनेक बिजली कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें