फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 10 साल बाद फिर डबल शिफ्ट में चलेगा गर्वमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सटा गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल 10 साल बाद फिर से डबल शिफ्ट में चलेगा। सुबह व शाम के समय बच्चों की पढ़ाई कराई जाएगी। नए सत्र से यह व्यवस्था होगी, जिसके लिए स्कूल प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है तो शिक्षा विभाग को भी लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
एक ओर जहां बच्चों की संख्या न के बराबर रहने पर सरकार स्कूलों को बंद कर रही है वहीं यह स्कूल छात्रों की प्राथमिकता बनता जा रहा है। छात्रों के बढ़ते पंजीकरण के चलते ही स्कूल प्रशासन ने इसे डबल शिफ्ट में चलाने की योजना तैयार की है। हालांकि करीब 10 साल पहले भी यह स्कूल डबल शिफ्ट में चलता था, लेकिन बच्चों की हुई कम संख्या और कई अन्य कारणों के चलते इसे एक शिफ्ट में ही चलाया जाने लगा था, लेकिन अब फिर इसे डबल शिफ्ट किए जाने की योजना तैयार की गई तो यह विभाग में भी चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि स्कूल का सर्वप्रथम भवन सम्राट अकबर के पुत्रों के शिक्षक हजरत शेख चहेली की यादगार में बनाया गया। मुगल राज्य के बाद अंग्रेजों के राज्य काल में भी स्कूल का यही भवन रहा है। मिडिल स्तर पर यह स्कूल सन् 1869 में बना और सन् 1919 में इसमें अंग्रेजी विषय की शिक्षा दी जाने लगी। जबकि अक्टूबर 1960 में यह मिडल से हाई स्कूल बना और सन् 1961 में उच्चतर माध्यमिक स्कूल बना। पहले यह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अधीन रहा, जो कि 2022 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधीन हो गया। इस स्कूल को 54 के करीब प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 38 डिजिटल कक्ष हैं।


स्कूल में 11वीं और 12वीं में 15 के करीब आर्ट्स के विषयों पढ़ाए जा रहे है। जबकि 11वीं और 12वीं में साइंस विषय की पढ़ाई भी कराई जा रही है, जिनमें केमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स, बायोलोजी शामिल हैं।
विज्ञापन




1231 बच्चे कर रहे पढ़ाई, 300 और बढ़ने की उम्मीद : प्राचार्य
प्राचार्य सचिंद्र कुमार का कहना है कि इस स्कूल में 1231 के करीब विद्यार्थी पढ़ते हैं। नए सत्र में 300 के करीब और विद्यार्थी बढ़ने के आसार है। पहले स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधीन था लेकिन अब स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधीन हो गया है, जिसके कारण स्कूल में पढ़ाई करने को लेकर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। स्कूल में विद्यार्थियों को संख्या में बढ़ोत्तरी और अभिभावकों की मांग को देखते हुए शिक्षा विभाग और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को डबल शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें