फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए बनाएं गए 57 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी की शैक्षिक, मुक्त विद्यालय, रि-अपीयर, वार्षिक परीक्षाएं, डीएलएड प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं फरवरी और मार्च माह में आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे। इन परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा ताकि परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया जा सके।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की एक बैठक ली, जिसमें पूरी सतर्कता बरते जाने के आदेश दिए। इससे पहले प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने चंडीगढ़ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी अधिकारियों को भिवानी बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की 27 फरवरी से 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परीक्षा केंद्र पर धारा 144 भी लगाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि भिवानी बोर्ड की परीक्षाएं 12 बजकर 30 मिनट से लेकर तीन बजकर 30 मिनट तक की समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी। इस शेड्यूल के अनुसार सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च, सेकेंडरी की परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च और डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 27 फरवरी से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संबंधित सब डिवीजन में एसडीएम की अध्यक्षता में एक फ्लाइंग स्क्वायड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें