फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितों को प्राथमिकता दे रही सरकार : डॉ. पवन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी। विज्ञप्ति - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
विज्ञापन
बाबैन। किसान विश्राम गृह बाबैन में शुक्रवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों के केंद्र में किसान हित सर्वोपरि है। प्रदेश सरकार ने सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित की है। हाल ही में गन्ने का समर्थन मूल्य 415 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाना किसानों के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के एवज में लगभग एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल से चली आ रही आबियाना प्रणाली को समाप्त करना भी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। पेंशन राशि को तीन हजार से बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रतिमाह करना बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजन के लिए बड़ा सहारा है। इसके साथ ही दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1 नवंबर से गरीब परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया जैसे अभियान रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा दे रहे हैं। इस मौके पर बाबैन मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र जस्सी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी, सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, कौशल सैनी, सुरेश कश्यप, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोजरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें