अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। वे बुधवार को विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ करने के बाद नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान खान भू विज्ञान एवं अक्षय ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न गांवों हडबौन, लालपुर, महुआखेड़ी, रछेड़ी, रोलों, रतनेहड़ी, मंगलई, खुड्डा कलां में विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाए। उन्होंने यह भी बताया कि हल्के की सड़कों के नवीनीकरण पर पचास करोड़ की राशि खर्च की जा रही हैं।
इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, निगरानी समिति चेयरमैन नरेंद्र राणा कुराली, जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, भाजपा मंडल प्रधान शहजादपुर विवेक गुप्ता शहजादपुर, राज्य मंत्री के राजनैतिक सचिव सोहन सिंह, नंबरदार सुरेश पाल, राकेश बिंदल, बांका सैनी, अश्वनी अग्रवाल, अशोक पाल, मनीष बंसल, मंगूराम कंजाला, सरपंच जसविंद्र बख्तुआ, हरबंश कक्ड़माजरा, विकास सैनी, पंचायत समिति शहजादपुर चेयरमैन गुरनाम सिंह, वाईस चेयरमैन सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।