फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से पहले सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की पांच और छह नवंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल से पहले सरकार ने कर्मचारी यूनियनों को बातचीत के लिए बुलाया है। चार नवंबर को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में साझा मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसमें कर्मचारियों की 15 प्रमुख मांगों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह मामू माजरा और डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि आठ सितंबर को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 मांगों को स्वीकृति दी गई थी। 24 सितंबर को बैठक की कार्यवाही भी जारी हो गई थी, लेकिन मांगों पर आगे कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में यूनियनों ने पांच और छह नवंबर को प्रदेशव्यापी सांकेतिक हड़ताल का नोटिस दिया था। अब सरकार के वार्ता के निमंत्रण के बाद कर्मचारियों की निगाहें बैठक के नतीजे पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें