फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन लीला बढ़ाती है भक्ति : शुकदेव महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योति नगर स्थित पार्क में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा रविवार को छठे दिन भी जारी रही। कथावाचक शुकदेव महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए कहा कि गोवर्धन लीला ज्ञान भक्ति बढ़ाने वाली लीला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोवर्धन लीला से इंद्र को और जगत को श्रीकृष्ण के स्वरूप का और सामर्थ्य का ज्ञान हुआ। गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा है। कथा में गोवर्धन पर्वत की कृत्रिम आकृति झांकी के माध्यम से दर्शाई गई। भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाए गए। मुख्य यजमान जयकिशन शर्मा ने बताया कि सोमवार को कथा का समापन होगा। सुबह हवन यज्ञ होगा। कथा का सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे रहेगा। विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर समाजसेवीका निशी गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, डॉ आस्था शर्मा, सुरभि शर्मा, कांत कौशिक, विरें शर्मा, रक्षा रानी, अनु पाठक, अनिता गोयल, शीला, नील माधव, लोकेंद्र शर्मा, सीताराम कश्यप, अरूण शर्मा व प्रदीप शर्मा भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें