फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एफसीआई की टीम ने मंडी में लिए गेहूं के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। एफसीआई की टीम वीरवार को क्वालिटी मैनेजर सुगन मीणा की अगुवाई में अनाज मंडी पहुंची। टीम ने गेहूं की गुणवत्ता की जांच कर सैंपलिंग करवाई। जांच के बाद खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आ रही गेहूं की गुणवत्ता सही नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से मापदंडों में छूट मिलने के बाद ही गेंहू की खरीद शुरू करें।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की एजेंसी द्वारा 30 क्विंटल और हैफेड द्वारा 80 क्विंटल गेंहू की खरीद की थी। इसी दौरान मंडी से गेहूं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए गए थे। अगले दिन गुरुवार को एफसीआई की टीम अनाजमंडी पहुंची। जहां पर संबंधित अधिकारियों ने अनाज मंडी प्रधान राजीव गोयल व खरीद एजेंसियों के अधिकारी निरीक्षक संदीप अहलावत, निरीक्षक रिंकू सिहाग व हैफेड निरीक्षक अजय कुमार के साथ गेहूं के सैंपल भरवाए।निरीक्षक संदीप अहलावत ने बताया कि एफसीआई के अनुसार मंडी में आ रही गेहूं सरकारी मानदंडों के अनुसार सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मापदंडों में छूट मिलने के बाद ही मंडी में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से शुरू करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की पॉलिसी के अनुसार डैमेज गेहूं की मात्रा दो प्रतिशत होनी चाहिए, जबकि यह मात्रा दो प्रतिशत से चार प्रतिशत है। सिकुड़ा दाना छह प्रतिशत होना चाहिए, जबकि इसकी मात्रा आठ से 20 प्रतिशत तक आ रही है। इसी प्रकार सरकार द्वारा नमी की मात्रा 12 प्रतिशत निर्धारित की गई है। जबकि यह 13 से 18 प्रतिशत है। इसी प्रकार क्लस्टर की मात्रा जीरो प्रतिशत होनी चाहिए। जबकि यह 25 से 80 प्रतिशत तक आ रही है। ऐसे में एफसीआई द्वारा जांच में पाया है कि मंडी में आ रही गेंहू फिलहाल खरीदने लायक नहीं है। संदीप कुमार ने बताया कि कि जैसे ही सरकार द्वारा गेहूं खरीद के मामले में मापदंडों में छूट दी जाती है तो तुरंत प्रभाव से मंडी में आ रही गेहूं की खरीद शुरू करवा दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वह मंडी में गेहूं को सुखा कर ही लाएं, ताकि एजेंसियों को गेहूं खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
विज्ञापन

मंडी प्रधान राजीव गोयल ने कहा कि कि बेमौसमी बरसात से गेहूं की गुणवत्ता में कमी आयी है। ऐसे में जल्द ही सरकार गेंहू खरीद के मानदंडों में छूट जारी करे, ताकि मंडी में गेंहू की खरीद सुचारू रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें