फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और काला पीलिया का केस मिला

Sun, 18 May 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला गांव पपनावा में काला पीलिया का एक और केस मिला है। इससे पहले पीड़ित व्यक्ति की गर्भवती पत्नी भी इसी रोग से ग्रस्त है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। गौरतलब है कि कुछ माह पहले पिहोवा के एक गांव में रहने वाले मां-बेटे को भी काले पीलिया का केस सामने आया था। इसके बाद कुछ दिन पहले एक और इस बीमारी का केस उजागर हुआ था।
विज्ञापन


गांव पपनावा निवासी बलजीत सिंह ने जब बीमार होने पर टेस्ट कराया तो रिपोर्ट में उसे भी काला पीलिया होने की बात कही गई।

सिविल अस्पताल में सैंपल देने के बाद आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। इससे पहले बलजीत की पत्नी किरण भी काला पीलिया से पीड़ित है।

लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था और अब सरकारी अस्पताल में चेकअप के बाद बलजीत को भी पीजीआई रोहतक रेफर किया है। डॉक्टर ने उन्हें गंभीरता से उपचार कराने का परामर्श देते हुए नियमित रूप से दवा लेने और चेकअप कराने को कहा।
विज्ञापन


दूसरी ओर नोडल अधिकारी डॉ. शैली ने बताया कि मरीज को रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें