दो अलग-अलग जगह से चोर ट्रांसफार्मरों से सामान चुरा ले गए। इससे विभाग को एक लाख 57 हजार 320 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कहा कि एरिया इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि गांव बीबीपुर में जगदीश चंद्र के खेतों में लगे 18 केवीए तथा बलराम के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वाइल कोर तथा ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर लिया है। इससे प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर 78 हजार 660 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।