फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंद पड़ी हैचरी में चोरी कर कबाड़ी को बेचा सामान, पांच महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। सींक गांव स्थित बंद हैचरी से लाखों रुपये कीमत की एग्जाॅस्ट की मोटर चाेरी करने का मामला प्रकाश में आया है। खास बात यह है कि पांच महिलाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया। वे हैचरी में कूड़ा बीनने के बहाने घुसी थीं। मतलौडा थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिलाओं को काबू कर 50 हजार की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सींक गांव निवासी भोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसकी हैचरी है। यह करीब छह महीने से बंद है। उसको सूचना मिली की पांच महिलाएं दो-तीन अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर हैचरी से सामान चोरी कर ले गई हैं। उसने देखा तो एग्जॉस्ट फैन की 28 मोटर नहीं मिली। साथ ही हैचरी में रखे दो ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी करने का भी प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि इनकी कीमत लाखों में है। थाना मतलौडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाओं ने चोरी की गई मोटरें कबाड़ी को एक लाख रुपये में बेच दी थी। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं को काबू कर लिया। इन्होंने अपनी पहचान लीला, रीना, हिमाचल, सोनिया व पाली निवासी इंद्रा कॉलोनी के रूप में बताई है। पांचों महिलाओं से 50 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें