कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा।
लाडवा। नगर पालिका की मतदाता सूची के लिए रिवाइजिंग शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल के अनुसार 22 दिसंबर नगर पालिका मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। जिला उपायुक्त ने जारी आदेशों में कहा है कि लाडवा नगरपालिका की वर्तमान मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इस मतदाता सूची के लिए 17 नवंबर से दावे व आपत्तियां आमंत्रित की गई है। इस मतदाता सूची के लिए दावे व आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर तय की गई है। इसके बाद पांंच दिसंबर को रिवाइजिंग अथॉरिटी के पास दावे व आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि होगी।
उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर तक रिवाइजिंग अथॉरिटी के आदेशों के विरुद्ध उपायुक्त के पास अपील दर्ज करवा सकता है। इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर 13 दिसंबर को उपायुक्त द्वारा आपत्तियों को डिस्पोज आफ किया जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर को लाडवा नगर पालिका की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम लाडवा को रिवाइजिंग अथॉरिटी की नियुक्त किया गया है।