एक सूने पड़े मकान से चोर सोने व चांदी के जेवरात सहित नकदी चुरा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला भाई प्यार नगर, विजय कॉलोनी वासी राजेश सत्यवादी ने बताया कि वह अपनी पत्नी सहित किसी काम के लिए देहरादून गए हुए थे। कुछ दिन बाद जब वह घर वापस लौटे तो उन्हें एक पड़ोसी ने बताया कि कुछ दिन पहले रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर से दीवार फांद कर भाग रहा था। इस पर उसने अपने घर को चैक किया तो देखा कि कमरे में रखे संदूक के अंदर सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, लेडीज अंगूठी, पायल, चांदी के सिक्के, चांदी के नोट व पूजन के सिक्के गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।