फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फल रेहड़ी लगाने वाली महिला से सोने की बाली छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। शहर के अंबाला रोड पर मारुति एजेंसी के सामने फल की रेहड़ी लगाने वाली राजबाला के साथ दिनदहाड़े छीनाझपटी की गई। राजबाला ने थाना सदर में दर्ज शिकायत में बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। एक ने फल मांगने के बहाने राजबाला के बाएं कान की तीन ग्राम की सोने की बाली झपट्टा मारकर छीन ली और दोनों अंबाला की ओर भाग गए। पास में जूस की रेहड़ी लगाने वाले मोनू ने मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया। राजबाला ने कहा कि वह सामने आने पर दोनों युवकों को पहचान सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



16 वर्षीय किशोर पर तीन दोस्तों ने किया चाकू से हमला
शाहाबाद। शुक्रवार की दोपहर एक बजे के करीब बस स्टैंड के पास निरंकारी भवन के निकट 16 वर्षीय नवीश सेठी पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। नवीश के पिता नीरज सेठी ने चौकी इंचार्ज को दी शिकायत में बताया कि नवीश चंडीगढ़ से बस द्वारा शाहाबाद लौटा था और हर्ष नामक व्यक्ति को फोन कर बस स्टैंड से ले जाने के लिए कहा था। आरोप है कि हर्ष ने सागर, सक्षम, और लक्ष्य तनेजा के साथ मिलकर साजिश रची। सागर ने चाकू से नवीश पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में नवीश को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें