कुरुक्षेत्र। नेशनल कराटे सेमिनार का शुभारंभ करते मुख्यअतिथि व प्रशिक्षक शिहान ग्लेन स्टीफनसन
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। गोजू-रयू कराटे सेमिनार और चैंपियनशिप का शुभारंभ बुधवार को सेक्टर तीन में हुआ। राष्ट्रीय स्तरीय सेमिनार में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक चुनिंदा कराटे खिलाड़ियों (कराटेकाज़), ब्रांच चीफ्स और सीनियर इंस्ट्रक्टर्स ने हिस्सा लिया। पांच जून तक सेमिनार चलेगा।
सेमिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य आकर्षक और मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात, ऑस्ट्रेलिया के शिहान ग्लेन स्टीफनसन विशेष रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पहले दिन के तकनीकी सत्र की शुरुआत हुई, जिसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल से आए 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। शिहान ग्लेन स्टीफनसन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत और मार्शल आर्ट्स के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।