कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाले लड़कियों को अवाॅर्ड प्रदान किए जाएंगे। अवॉर्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। उन्होंने बताया कि सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, पौधरोपण, स्वास्थ्य, मीडिया एवं साहित्य अनुकरणीय उपलब्धि हासिल करने वाली लड़कियां इस नौ श्रेणियों में दिए जाने वाले अवाॅर्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल है। इस बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए ताकि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लड़कियां अवॉर्ड हेतु आवेदन करें। उन्होंने बताया कि पात्र बालिकाएं महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि दो दिसंबर है।