फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रेम विवाह के कुछ माह बाद एक युवती के द्वारा संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ निगल लिए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवती के पति पर मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से कुरुक्षेत्र में मजदूरी करने के लिए आए थे। कुछ समय बाद उनकी बेटी ने कासंगज से यहां मजदूरी करने आए युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट में विवाह करने के बाद युवती को कभी भी अपने मायके के लोगों से मिलने नहीं दिया। युवती के पति के भाई को भी कई बार बात करवाने को बोला, लेकिन युवती से कोई संपर्क नही हो पाया। 21 जनवरी की रात को बड़ी बहन के पास फोन पर युवती के जहर निगलने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर युवती के परिजन संबंधित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां युवती ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, जिससे आहत होकर जहर निगल लिया।
विज्ञापन

रात्रि में युवती की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण निजी अस्पताल कुरुक्षेत्र में रेफर कर दिया। इसके बाद उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल ले जाया गया है, डॉक्टरों की टीम ने नाजुक हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। इस दौरान रास्ते में युवती दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवती के पति पर मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस में रपट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें