फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव बाजू मिलने से मचा हड़कंप

Sun, 27 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में जाट धर्मशाला के सामने रेलवे की दीवार के साथ शनिवार को मानव बाजू मिलने से हड़कंप मच गया। उसे जानवर नोंच रहे थे। लोगों ने जानवरों को भगा कर इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। जीआरपी के एसआई कर्म सिंह ने बताया कि शाम के समय मानव बाजू मिलने की सूचना मिली थी। बाज कंधे से अलग हुई है। आसपास तलाश किया, लेकिन कोई शव मिला और न ही सुराग मिल सका। इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए एलएनजेपी की मोर्चरी में भी पूछताछ की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें