फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता स्कूल के देश विदेश में बसे पूर्व छात्रों ने वितरित किया 4500किलो राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्रl कोरोना के खिलाफ जारी जंग में एसएमबी गीता स्कूल के देश विदेश में बसे पूर्व विद्यार्थी लोगों को जागरूक करने के साथ अब तक 4500 किलोग्राम राशन जरूरतमंद लोगों को वितरित करने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। वही 23 मार्च 2020 से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को सुबह, दोपहर और रात को पैकेट बंद तैयार किया गया भोजन वितरित किया जा रहा है। रविवार को गीता स्कूल के भोजनालय में तैयार किए गए भोजन का प्रसाद श्याम खाटू जी को लगाया गया जिसके पश्चात लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह डॉ ऋषि पाल मथाना ने कहा कि याचक बनाकर नहीं स्वाभिमान जगाकर सेवा करें. मुश्किल की घड़ी में अपना योगदान कैसे दें, यह तय करना होगा। गीता रसोई में रविवार को केडीबी के मानद सचिव मदन छाबड़ा,पूर्व छात्र डॉ पंकज शर्मा, राकेश मेहता ,अशोक रोशा, कुलदीप चोपड़ा, शमशेर ,नवीन भारद्वाज, अजय गोयल,प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें