फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में 11 वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित आक्सी होम सोसायटी में अपनी बहन के घर आई युवती की संदिग्ध हालात में 11 वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ टीलामोड़ रण सिंह ने बताया कि बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का 2018 से दिल्ली के अपोलो अस्पताल से इलाज चल रहा था। वह मानसिक रूप से बीमार थी। एक माह पूर्व वह आक्सी होम में रहने वाली अपनी बहन के यहां पर दवाई लेने के लिए आई थी। रविवार सुबह पुलिस को युवती के गिरने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्या सुसाइड लगता है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला है। घटना के दौरान युवती की बहन और जीजा घर पर ही थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें