फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती के उपलक्ष्य में गीता संवाद का आयोजन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में मुख्यअति​थियों को सम्मानित करते डॉ.श्रीप्रकश मिश्र। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से वीर अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गीता संवाद कार्यक्रम में गीता के प्रकांड विद्वान एवं दार्शनिक, मिशन आठ सौ करोड़ के प्रमुख मास्टर जी ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता समस्त कालों में संपूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक एवं उपादेय है। गीता का ज्ञान सार्वकालिक व सर्वदेशीय है। वर्तमान युग में मानव जीवन के विभिन्न द्वंद्वों, परिस्थितियों, व्यक्तिगत, सामाजिक, राष्ट्रीय और वैश्विक समस्त समस्याओं का समुचित समाधान भगवद्गीता में अंतर्निहित है। मुख्य अतिथि मास्टर जी ने कहा कि वर्तमान युग में मानव की समस्या का मुख्य कारण विषयों के प्रति उसकी आसक्ति एवं मोहग्रस्तता है। गीता में वर्णित धार्मिक सहिष्णुता, निष्काम कर्मयोग, लोकसंग्रह, स्थितप्रज्ञ इत्यादि अनेकानेक सिद्धांत हैं जिनकी वर्तमान युग में महती प्रासंगिकता है।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में मुख्यअतिथियों को सम्मानित करते डॉ.श्रीप्रकश मिश्र। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें