फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी के मामले में 12वां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इकाई ने कार्रवाई करते हुए थाना कृष्णा गेट में दर्ज 5280 ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी के मामले में 12वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यूनिट इंचार्ज निरीक्षक मांगे राम ने बताया कि एसआई गुरनाम सिंह यूनिट की टीम ने मामले में 12वें आरोपी आशु थापा को काबू किया। आरोपी आशु थापा हरिद्वार की राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। इस मामले में पहले रजनीश कुमार उर्फ रिंकु वासी भीम काॅलोनी को गिरफ्तार किया गया था। जांच में अन्य आरोपियों के बारे में पता चला। मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें से पांच आरोपी प्रदेश के जबकि सात आरोपी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पुलिस की ओर से आरोपी आशु थापा को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जहां आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें