फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीत महोत्सव में कल होगी गीता रन, तैयारियां पूरी

Sat, 15 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर रविवार को गीता रन का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह छह बजे ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होगी। इसमें कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों से हजारों युवा हिस्सा लेंगे। इनमें खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी व एनएसएस कैडेट और युवाओं सहित हर वर्ग के व्यक्ति शामिल होंगे।
विज्ञापन


गीता रन का आयोजन चार ग्रुपों में करवाया जाएगा। इनमें पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, महिला वर्ग, सीनियर सिटीजन महिला व पुरुष वर्ग के लिए पांच-पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रत्येक ग्रुप में टॉप आने वालों के लिए इनाम भी तय किए गए हैं।
10 किलोमीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में प्रथम आने वाले को 31 हजार रुपये, दूसरे नंबर पर आने वाले को 21 हजार रुपये, तीसरे नंबर को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही चौथे नंबर से 10वें स्थान को हासिल करने वाले प्रत्येक को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर महिला वर्ग की दौड़ में पहले नंबर पर आने वाले को 31 हजार, दूसरे नंबर को 21 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही चौथे नंबर से 10वें नंबर पर आने वाले प्रत्येक को 2100 रुपये दिए जाएंगे।

सीनियर सिटीजन पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले को 5100 रुपये, दूसरे नंबर वाले को 4100 रुपये, तीसरे नंबर वाले को 3100 रुपये, चौथे नंबर वाले को 2100 रुपये और पांचवें नंबर पर आने वाले को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसी तरह सीनियर सिटीजन महिला वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले को 5100 रुपये, दूसरे नंबर वाले को 4100 रुपये, तीसरे नंबर वाले को 3100 रुपये, चौथे नंबर वाले को 2100 रुपये और पांचवें नंबर पर आने वाले को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि गीता रन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं और यह पहले की सभी प्रतियोगिताओं का रिकाॅर्ड तोड़ देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें