फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेलकूद प्रतियोगिता में गीता निकेतन छात्रों ने जीते 14 पदक

Thu, 21 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती हरियाणा की ओर से 36वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जींद स्थित गोपाल विद्या मंदिर विद्यालय में 17 से 19 तक किया गया जिसमें गीता निकेतन विद्या मंदिर सेक्टर-तीन के 17 छात्रों ने विद्यालय शारीरिक आचार्य अनुज कुमार के संरक्षण में सहभागिता की एवं छात्रों ने बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय को 14 पदक प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में (अंडर-11) दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर एवं 100 मीटर में विद्यालय के छात्र आयुष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बहनों में (अंडर -11) में अंशिका ने 400 मीटर व 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी ने गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं ऊंची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में जतिन, समर प्रताप, वंश, नमिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में रिले रेस में अंशिका, दिव्यांशी, मनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रांत स्तरीय संपूर्ण प्रतियोगिता में (अंडर-11) लड़कियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें