महिला हवलदार गीतादेवी को पदोन्नत करके एएसआई बनाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल के आदेशानुसार महिला हवलदार गीता देवी को पदोन्नत करके सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। गीतादेवी वर्ष 2008 में बतौर सिपाही हरियाणा पुलिस में भर्ती हुई थी।
उसके बाद उसने अपनी बेसिक ट्रेनिंग मधुबन (करनाल) में की। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसको पंचकूला में नियुक्त किया गया। साल 2017 में उनको सिपाही से पदोन्नत करके हवलदार बनाया गया था। गीता देवी पिछले एक साल से कुरुक्षेत्र में ही हवलदार के पद पर नौकरी कर रही थी। वर्तमान में गीता देवी शाहाबाद चौकी में बतौर अनुसंधान अधिकारी तैनात है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने स्टार लगाकर उनको एएसआई पदोन्नत किया। इस मौके पर उप निरीक्षक सुनील कुमार प्रवाचक, पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल और एसपीओ अनिल कुमार मौजूद रहे।