फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी धावक भी दौड़ेंगे कुरुक्षेत्र मैराथन में

Wed, 23 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र मैराथन में विदेशी धावकों ने भी अपना पंजीकरण करवाया है। इस हॉफ मैराथन के लिए केन्या, नैरोबी, कैप्साबेट देशों के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से भी लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। अब तक करीब 60 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। इस हॉफ मैराथन का आयोजन जिला प्रशासन और जिला खेल एवं युवा  कार्यक्रम विभाग के तत्वाधान में 29 नवंबर को सुबह 8 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रह्म सरोवर पर किया जाएगा।    
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने बताया कि 29 नवंबर को सुबह 8 बजे पुरुषों की 21 किलोमीटर मैराथन पुरुषोतमपुरा बाग से शुरू होगी। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी पुरुषोतमपुरा बाग, दयालपुर, मिर्जापुर, यूनिवर्सिटी द्वितीय गेट, तृतीय गेट, देवी लाल चौक, पुराना बस अड्डा, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, द्रोणाचार्य स्टेडियम, शहीद उधम सिंह चौक, मैक से होते हुए पुरुषोतमपुरा बाग में पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार, तृतीय को 21 हजार, और 5 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।    

महिलाओं की होगी 11 किमी मैराथन
उन्होंने कहा कि महिलाओं की 29 नवंबर को 11 किलोमीटर मैराथन भी करीब 8 बजे पुुरुषोतमपुरा बाग से शुरू होगी, इसके लिए दौडने वाली महिलाएं पुरुषोतमपुरा बाग, मैक, रेलवे रोड, सलारपुर रोड, बीआर चौक और मैक से होती हुई पुरुषोतमपुरा बाग पर संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली महिला को 21 हजार, द्वितीय को 15 हजार, तृतीय को 11 हजार और 5 महिलाओं को  सांत्वना पुरस्कार के रुप में 10-10 हजार की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिटी विलवॉक में शहर के आम नागरिक भाग ले सकेंगे। इसका आयोजन पुरुषोतमपुरा बाग में 29 नवंबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर वॉक शुरू होगी।
विज्ञापन


इसमें सिर्फ ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा पैदल चलकर ही पूरी करनी होगी। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र मैराथन के लिए इंटरनेशनल गीता महोत्सव 2016 डॉट काम वेबसाइट पर लिंक में जाकर 25 नवंबर सायं 6 बजे तक अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है। पंजीकरण करवाने वाले व्यक्ति को चेस्ट नंबर आवंटित किया जाएगा। जबकि सिटी विलवॉक में पैदल चलने वाले लोगों को पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं होगी।

किन विदेशी धावकों ने करवाया पंजीकरण
उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन की वेबसाइट पर आसपास के राज्यों के अलावा कैप्साबेट से फिलेक्स चेरियोत, केन्या से इसाक कैम्बोय, नैरोबी से वर्जिनिया नेजरी ने अपना पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा वाराणसी से रजत कुमार ने भी हॉफ मैराथन में दौड़ने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें