गीता जयंती एक्सप्रेस 174 दिनों बाद 80 यात्रियों के साथ रविवार दोपहर 12:15 बजे कुरुक्षेत्र रेवले स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन के आने से यात्रियों को राहत मिली है। इस ट्रेन के पहुंचे का समय दोपहर 12:40 का था, लेकिन ट्रैक खाली होने से ये अपने निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गई।
स्टेशन पर ट्रेन में सफर करके आए यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्टेशन पर पुख्ता प्रबंध किए गए। ट्रेन से उतने वाले या चढ़ने वाले यात्रियों की पहली थर्मल स्क्रीनिंग की गई। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन में भी कोविड-19 के नियमों की अच्छे से पालना हो रही है। गीता जयंती एक्सप्रेस से ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे मुकेश, अच्छेलाल व ममता ने बताया कि लॉकडाउन से पहले भी उन्होंने कई बार इस ट्रेन में सफर किया है। अब करीब 7 माह बाद वापिस से इस ट्रेन में यात्रा की तो बहुत कुछ बदलाव देखने को मिले। ट्रेन में कोविड-19 के नियमों का पालना बखूबी की जा रही है। सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। रेवले अधिकारियों का कहना है कि अब यह ट्रेन रोजाना अपने रूट पर चलेगी। ट्रेन के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध है।