फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आपसी संवाद और समझदारी से विवादों का सुलझाने की दी जानकारी

Sat, 21 Feb 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय विद्यालय किरमच में मध्यस्थता विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल एसकेएस कॉलेज ऑफ लॉ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में की। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह और प्राचार्य डॉ. दलीप कुमार ने किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों को यह समझाना था कि आपसी संवाद और समझदारी से भी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रदीप पतवा, अधिवक्ता राजबीर सिंह और अधिवक्ता नानवी सागर ने सरल भाषा में मध्यस्थता की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि यह तरीका अदालतों की लंबी प्रक्रिया से बचाता है तथा समय, धन और रिश्तों तीनों की रक्षा करता है।
कॉलेज के विद्यार्थियों तनीषा, साक्षी और आर्यन ने विधिक सहायता और गांवों में होने वाले पारिवारिक व संपत्ति संबंधी विवादों पर विचार रखे। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर मैडम अनीता ने बताया कि यह शिविर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें