फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 17 लाख लेकर थमा दिया ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा व टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के भतीजे को 18 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था। आरोपियों ने रुपये लेकर शिकायतकर्ता को नकली वीजा और टिकट थमा दी।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में नक्कल सिंह निवासी अजराना कलां ने बताया कि उसका भतीजा अमन ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसके लिए आरोपी शिशुपाल ने उनकी मुलाकात अपने साथी अजय सनी उर्फ सुलखन मसीह और उसकी पत्नी नीरज सैनी उर्फ नीरू से कराई थी। आरोपियों ने सही सलामत उसके भतीजे को 17 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया। उनकी बातों में आकर उसने 13 लाख रुपये आरटीजीएस, 50 हजार रुपये गूगल-पे और साढ़े तीन लाख रुपये नकद दिए थे। कुछ दिनों के पश्चात आरोपियों ने उसके भतीजे को ऑस्ट्रेलिया का वीजा और टिकट भेज दी। जांच करने वीजा व टिकट फर्जी पाए गए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें