फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दंगल में गौरव कल्याणा ने साहिल कैथल को हराया

विज्ञापन
बाबैन। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान आपस में हाथ मिलाते हुए खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। गांव यारा में आयोजित दंगल में गौरव कल्याणा ने इनामी कुश्ती में साहिल कैथल को हराया। क्षेत्र के पहलवान श्याम सुंदर यारा की ओर से आयोजित दंगल मंगलवार देर रात तक चला। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। मुकाबले देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन


दंगल के समापन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सैनी पोंकी ने शिरकत की। अमित सैनी ने कहा कि ग्रामीण दंगलों में होने वाली कुश्ती प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति की प्रतीक है। ऐसे आयोजन लंबे समय से देश की परंपरा का हिस्सा रहे हैं। इनसे लोगों का मनोरंजन होने के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें