बाबैन। गांव यारा में आयोजित दंगल में गौरव कल्याणा ने इनामी कुश्ती में साहिल कैथल को हराया। क्षेत्र के पहलवान श्याम सुंदर यारा की ओर से आयोजित दंगल मंगलवार देर रात तक चला। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। मुकाबले देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे।
दंगल के समापन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सैनी पोंकी ने शिरकत की। अमित सैनी ने कहा कि ग्रामीण दंगलों में होने वाली कुश्ती प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति की प्रतीक है। ऐसे आयोजन लंबे समय से देश की परंपरा का हिस्सा रहे हैं। इनसे लोगों का मनोरंजन होने के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।