फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 1500 और 800 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता छात्र गौरव को सम्मानित करते प्राचार्य ​शिशपाल सहित अन्य सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में छह से आठ नवंबर तक एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महाविद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परशुराम महाविद्यालय के टीम इंचार्ज डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि छात्र गौरव ने 1500 मीटर व 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्रा रचना ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. शीशपाल ने विजेता खिलाड़ियों तथा टीम इंचार्ज को बधाई दी और भविष्य में अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर खेल समिति के संयोजक प्रो. हीरालाल, शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. सौरभ त्रिखा, डॉ. सतीश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें