कुरुक्षेत्र। चेन्नई में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। गौरांश सैनी ने 16 वर्ष आयु वर्ग में 1000 मीटर स्प्रिंट मेडले रिले में हरियाणा की टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि रक्षित मैंगल ने 14 वर्ष आयु वर्ग के ट्रायथलॉन सी मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और एथलेटिक्स संघ कुरुक्षेत्र के सचिव मणि कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद