फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे पर सीएनजी कंटेनर से गैस रिसाव

विज्ञापन
शाहाबाद। घटना स्थल पर सीएनजी गैस की लीकेज को बंद करती तकनीकी टीम । संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नदी के ऊपर पुराने पुल पर रविवार शाम सीएनजी कंटेनर से गैस का रिसाव हुआ। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने यातायात रोक दिया। घटना शाम करीब 4:50 बजे हुई।
विज्ञापन

डीएसपी सिद्धार्थ और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड और सीएनजी संयंत्र की तकनीकी टीम से संपर्क किया। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग की आशंका में कंटेनर पर पानी का छिड़काव किया। करीब आधे घंटे बाद अंबाला से आई तकनीकी टीम ने गैस रिसाव को बंद कर दिया। रिसाव रुकने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। स्थिति सामान्य होने पर पुल पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें