फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूटने आए पांच बदमाशों ने गारमेंटस व्यापारी पर किए दो फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा इंडिगो कार में सवार करीब पांच बदमाशों ने एसपी और डीसी निवास के पास शुक्रवार रात आठ बजे एक गारमेंट व्यापारी से पहले तो पिस्तौल के दम पर कार छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर दो फायर किए। ये गोलियां उसकी बायीं टांग में लगीं। गोली की आवाज सुनकर एसपी निवास पर तैनात स्क्वाइड टीम मौके पर पहुंच गई और लहुलूहान व्यापारी को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। उधर, पुलिस ने मामले की सूचना पाकर शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। घायल व्यापारी की पहचान सेक्टर आठ निवासी राकेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार शर्मा निवासी सेक्टर आठ की सेक्टर 13 में सिटी थाने के पास गारमेंटस की फैक्टरी है। रात्रि करीब सवा आठ बजे वह अपनी क्रेटा कार में फैक्टरी से सेक्टर आठ अपने घर जा रहा था। पुलिस अधीक्षक निवास से पास वह बाथरूम करने के लिए कार से नीचे उतरा। इसी दौरान उसको पहले से टारगेट कर रहे टाटा इंडिगो कार में सवार करीब पांच बदमाशों ने उसके पास गाड़ी रोक ली। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उससे पिस्तौल के दम पर कार की चाबी छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उस पर दो फायर किए, जो सीधे उसकी बायीं टांग में जा लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर पुलिस अधीक्षक के निवास पर तैनात एसपी स्क्वाइड ने मौके पर पहुंचकर गोली लगने से लहूलुहान व्यापारी को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
अंधेरे में नहीं हो पाई आरोपियों की पहचान: मनीष
एसपी स्क्वाइड के इंचार्ज हेड कांस्टेबल मनीष ने बताया कि जब दुर्घटना घटी से पुलिस अधीक्षक निवास पर तैनात थे। शोर सुनकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे इतने में बदमाश गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण न तो उनके चेहरे नजर आए और न ही गाड़ी का नंबर। देर न करते हुए हेड कांस्टेबल परमवीर, राजेश व कमल के साथ व्यापारी को एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के निजी अस्पताल में चल रहा व्यापारी का इलाज
गोलियां लगने से घायल व्यापारी को एलएनजेपी अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे चंडीगढ़ न ले जाकर शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां व्यापारी का उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक एक गोली निकाल दी गई थी। वहीं परिजनों के अनुसार राकेश की हालत अब ठीक है।
डीसी, एसपी निवास से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
बता दें की बदमाशों ने जहां इस वारदात को अंजाम दिया वह जगह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक निवास से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। रात के समय समय लूट के इरादे से आए बदमाशों ने बेखौफ व्यापारी पर फायर कर दिए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें