फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्यूबवेल से केबल चोरी गिरोह सक्रिय, 19 किसानों के ट्यूबवेल पर की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव भुस्तला, सूरजगढ़ व मांडी क्षेत्र में ट्यूबवेलों से केबल चोर गिरोह सक्रिय है। इसके चलते चोर बेखौफ आए दिन ट्यूबवेलों की केबल के साथ अन्य सामान चुराने के साथ मकानों में आग भी लगा रहे हैं जबकि पुलिस केवल मामला दर्ज करने के सिवाय कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

30 नवंबर की रात को भी चोरों ने गांव भूस्तला व मांडी के करीब 19 किसानों के ट्यूबवेलों से केबल चोरी की तथा एक महिला किसान के ट्यूबवेल मकान में रखे यूरिया खाद व अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया।

थाना झांसा में दी शिकायत में बलबीर सिंह वासी गांव भूस्तला ने बताया कि रात को अज्ञात चोरों ने 19 ट्यूबवेलों से केबल, ग्रीप लीड और स्टार्ट व अन्य खेती-बाड़ी से संबंधित सामान की चोरी कर आगजनी भी की है। चोरों ने संतोष देवी के ट्यूबवेल पर चोरी का सारा सामान व तारें जलाकर उनमें से तांबा निकाला और ट्यूबवेल के मकान में रखे खाद के 40 कट्टे, चारपाई व खेतों में डालने की दवाई व अन्य सामान में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने बलबीर सिंह, राम सरुप, संतोष देवी, कलावती, राजबीर सिंह, अफलातुन, मंगल सिंह, नराता राम, जसपाल सिंह, बंता सिंह, साधा सिंह वासी भुस्तला, सुखविंद्र सिंह, बलदेव सिंह, फकीर सिंह, गज्जन सिंह, मसतान सिंह वासी गांव मांडी, प्रेम सिंह, मेहर सिंह सूरजगढ, गज्जन सिंह के ट्यूबवेल से केबल चोरी कर ली हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें