फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से गणेश महोत्सव का शुभारंभ, घर-घर में विराजेंगे गणपति

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फोटो ऑफ द डे : शहर के मेन रोड के निकट महोत्सव के मद्देनजर मूर्तिकार राहुल द्वारा स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार से गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। घर-घर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। महोत्सव को लेकर शहर के बाजारों में रौनक रही। श्रद्धालु अपनी पसंद की गणपति प्रतिमा खरीदने के लिए पहुंचे। कोई छोटी प्रतिमा लेकर जाता दिखाई दिया तो कोई बड़े आकार की आकर्षक प्रतिमा के साथ घर लौटा।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर इस बार नई पीढ़ी में भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। कुछ बच्चे अकेले तो कई अभिभावकों संग गणपति की प्रतिमाएं खरीदने पहुंचे। युवाओं ने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणपति स्थापना के लिए सजावट की तैयारियां की। बाजारों में गणेश जी की पगड़ी, धोती, फूल-मालाएं, स्टोन कारीगरी, सजावटी सामान और पूजा सामग्री की भी मांग बढ़ी। मंदिरों की ओर से भी पूजा और स्थापना की तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। गीता ज्ञान संस्थानम् में सोमवार को मूर्ति स्थापना का विशेष आयोजन होगा।


बाक्स
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 14 को सुबह 7:06 बजे होगी प्रारंभ : पंडित रामराज
-
ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। स्थापना के बाद श्रद्धालु गणपति को दूर्वा, लाल फूल, मोदक और अन्य नैवेद्य अर्पित कर आरती करेंगे। कई परिवारों में डेढ़, तीन, पांच, सात या दस दिन तक गणपति की पूजा करने की परंपरा है। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे प्रारंभ होगी। भगवान गणेश के जन्म को मध्याह्न काल से जोड़ने वाली धार्मिक परंपरा के अनुसार मध्याह्न व्यापिनी तिथि में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।
विज्ञापन



बाक्स
स्थापना का मुहूर्त
-
सोमवार 14 सितंबर, मध्याह्न पूजा एवं स्थापना
सुबह 11:02 से दोपहर 1:31 बजे तक, अवधि: 2 घंटे 29 मिनट।
अमृत चौघड़िया: सुबह 6:05 से 7:38 बजे तक।
शुभ चौघड़िया: सुबह 9:10 से 10:43 बजे तक।
चतुर्थी तिथि सुबह 7:06 बजे से।


बाक्स
गणपति स्थापना और पूजन की विधि
-
पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सबसे पहले पूजा स्थल की साफ-सफाई कर चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। चौकी पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करें और उनके सामने कलश रखें। दीपक जलाकर गणेशजी का ध्यान एवं संकल्प करें। गणेशजी को जल, पंचामृत और स्वच्छ जल से स्नान कराएं। वस्त्र, मौली, चंदन, अक्षत, पुष्प और दूर्वा अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। पूजा के दौरान गणेशजी के मंत्रों का जाप और गणेश चालीसा अथवा गणेश स्तुति का पाठ करें। गणेशजी की आरती कर परिवार की सुख-शांति एवं मंगल की प्रार्थना करें।


बाक्स
चतुर्थी की शाम चंद्र दर्शन से बचें

धार्मिक स्त्रोतों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन को लेकर मिथ्या कलंक या झूठे आरोप की मान्यता प्रचलित है। इसलिए श्रद्धालुओं को 14 सितंबर की शाम चंद्र दर्शन से बचने की सलाह दी जाती है। गणेशोत्सव का समापन शुक्रवार 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ होगा। गणेशोत्सव का समापन शुक्रवार 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे।



फोटो 26
चौताला मोहल्ला पार्क में न्यू फ्रेंड्स क्लब ने की विशेष तैयारियां

कुरुक्षेत्र। मिश्रान चौक के राजा गणपति बप्पा मोरया के उत्सव के लिए न्यू फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने विशेष तैयारियां की। कटरान गली चौताला मोहल्ला के पार्क में सेवकजन दस दिवसीय गणपति महोत्सव को भव्य बनाने में लगे रहे। सुबह मूर्ति स्थापना का कार्य शुरू होगा। गणेश मित्र मंडल मेन बाजार, रिद्धि सिद्धि मंडल गौशाला बाजार सहित आधा दर्जन ग्रुप द्वारा गणपति उत्सव की तैयारियां की गई। सोमवार प्रात: 7 बजकर 30 मिनट से अलग-अलग पंडालों में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। कोषाध्यक्ष अंशुल गौड़ का कहना है कि प्रतिदिन 10 दिन तक शाम को 5 बजे से रात के 9 बजे तक भजन संध्या एवं कलाकार सुंदर झांकियों का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 25 सितंबर को हवन एवं भंडारे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर में भी गणपति मूर्ति स्थापना के साथ विशेष आयोजन होगा। भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहेगा।

कुरुक्षेत्र। फोटो ऑफ द डे : शहर के मेन रोड के निकट महोत्सव के मद्देनजर मूर्तिकार राहुल द्वारा स

कुरुक्षेत्र। फोटो ऑफ द डे : शहर के मेन रोड के निकट महोत्सव के मद्देनजर मूर्तिकार राहुल द्वारा स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें