फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनदीप कौर भारतीय महिला सीनियर हॉकी कैंप के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद की बेटी हॉकी खिलाड़ी गगनदीप कौर का चयन भारतीय महिला सीनियर हॉकी कैंप के लिए हुआ है। इससे पहले शाहाबाद की मनप्रीत कौर का चयन इस हॉकी कैंप के लिए हुआ था, जबकि रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर टीम की ओर से टोक्यो ओलंपिक का प्रतिनिधित्व करके आई हैं। इस समय पांचों खिलाड़ी बैंगलोर में अभ्यास कर रहीं हैं। आने वाले समय में वर्ल्ड कप और एशियाई खेलों में पांचों खिलाड़ी देश के लिए खेलती नजर आ सकती हैं। यह पांचों खिलाड़ी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं। गगनदीप कौर ने फोन पर बातचीत में कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि वह अभ्यास कैंप में खूब मेहनत करें और कप्तान रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत की तरह खेलकर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें