फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर में श्रमदान कर फर्नीचर किया रिपेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फेविकोल चैंपियन क्लब द्वारा शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर में श्रमदान दिवस आयोजित किया गया। फेविकोल चैंपियन क्लब के प्रधान बृजलाल सोहेल ने बताया कि इंचार्ज हिमांशु खन्ना द्वारा प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट में श्रमदान करते हुए टीम की ओर से विद्यालय के फर्नीचर की रिपेयर की गई।
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्याध्यापक जयपाल शर्मा व विद्यालय इंचार्ज रजनी शर्मा सहित स्टाफ ने सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि क्लब सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान के अंतर्गत फर्नीचर रिपेयरिंग जैसे सामाजिक कार्य करता है, जिससे आपसी भाईचारा,सद्भावना धर्मनिरपेक्षता तो मजबूत होती ही है साथ ही सामाजिक दायित्व भी पूरा किया जाता है। श्रमदान करने वाले में सहयोगियों को क्लब द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर रमेश,अनवर,कुलदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, गुलाब सिंह, त्रिलोक सिंह, वीरपाल, बंसी लाल और सिकंदर धीमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें