फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में आज ठप रहेगा कामकाज

Thu, 06 Mar 2014 12:59 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की हरियाणा शाखा के आह्वान पर वीरवार को पूरे राज्य में निजी अस्पताल में कामकाज ठप रहेगा। इस दौरान आपातकालीन रोगियों की भी जांच नहीं होगी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्रबंध दिखाई नहीं दे रहे हैं। कार्यकारी सिविल सर्जन सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारी लंबी छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के कुरुक्षेत्र शाखा के अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल एवं सचिव डॉ. ललित गुप्ता ने बुधवार को बताया कि निजी अस्पतालों में पूरी तरह से कामकाज बंद रहेगा।

डॉ. ललित गुप्ता के मुताबिक एसोसिएशन के सभी सदस्य वीरवार सुबह को एकत्रित होकर उपायुक्त से मिलेंगे और उन्हें अपनी मांगों को ज्ञापन देंगे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन ने यह फैसला उत्तर प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में लिया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि इस दौरान कानपुर में पुलिस ने हॉस्टल में सोते हुए मेडिकल विद्यार्थियों से मारपीट की और इस दौरान एक विद्यार्थी की मौत हो गई तथा दो विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल होकर जीवन से संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा 40 मेडिकल विद्यार्थी लापता है और 75 छात्रों की हालत चिंताजनक है।

डॉक्टरों को प्रशासन एवं पुलिस की मिलीभगत से पीटने के बावजूद उन्हीं पर गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। डॉ. अजय अग्रवाल एवं डॉ. ललित गुप्ता ने आरोप लगाया कि कानपुर के एक डॉक्टर अभी तक लापता है। कई डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं।

कार्यकारी सिविल सर्जन व चिकित्सा अधीक्षक छुट्टी पर
कार्यकारी सिविल सर्जन एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनके झांब से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे एक सप्ताह की छुट्टी पर है, जबकि एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार भी छुट्टी पर चल रहे हैं। वहीं, कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. एनके झांब की ओर से सीएमओ का अधिकारिक मोबाइल नंबर 9215156180 संपर्क करने पर बंद मिला। एलएनजेपी अस्पताल के आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा ने बताया कि वे पूरी तरह से तैयार है और पहले से डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत चिकित्सकों की टीम मुस्तैद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें