फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लूटपाट का वांछित भगोड़ा 14 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने हत्या का प्रयास और लूटपाट के मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुरेश कुमार निवासी जलालपुर जिला अलवर राजस्थान को 14 साल पहले अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि सुरेश कुमार को वर्ष 2009 लूट व आर्म्स एक्ट मामले में जेएमआईसी कुरुक्षेत्र नरेंद्र पाल की अदालत ने 23 मार्च 2010 को भगोड़ा घोषित किया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में लूट व हत्या का प्रयास करने का मामला भी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर भगोड़े सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें