फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरोवर से ग्रिल चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महीने पहले सन्निहित सरोवर से लोहे की ग्रिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस फौजी कॉलोनी निवासी महिला सहित तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में अमन कुमार ने बताया था कि वह कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में संपदा प्रबंधक के तौर पर तैनात है। 12 मार्च को सुबह करीब साढ़े आठ बजे निरीक्षण के दौरान उसने पाया कि रात्रि के समय छोटूराम पार्क के साथ लगती दीवारों से लगभग 25 फुट दो लोहे की ग्रिल तथा सन्निहित सरोवर से एक लोहे की ग्रिल चोरी हो गई थी। इनकी अनुमानित लागत 40 हजार रुपये थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए सन्निहित सरोवर से लोहे की ग्रिल चोरी करने के आरोपी अजय उर्फ अजै व शुभम उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर चोरीशुदा ग्रिल बरामद हुई थी। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें