थाना सदर थानेसर पुलिस ने भगोड़ा अपराधी प्रताप सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी सुढ़पुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि जिला एसीजेएम की कोर्ट ने थाना सदर थानेसर में वर्ष 2019 में हत्या के मामले के आरोपी प्रताप सिंह को एक फरवरी 2021 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। 2 जनवरी 2022 को थाना सदर थानेसर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र की टीम ने प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जिला कारागार भेज दिया गया है।