पिछले दिनों घर से लापता पिहोवा के सैनी मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय अंकित की मंगलवार सुबह पटियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। सूचना मिलते ही अंकित के परिजन पटियाला पहुंचे, जहां पर शव की शिनाख्त अपने बेटे अंकित के रूप में की। सिटी चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि पिहोवा पुलिस को पटियाला रेलवे पुलिस से सूचना मिली थी कि पिहोवा निवासी एक युवक की पटियाला रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई है, जिसके आधार कार्ड से उसकी पहचान अंकित के तौर पर हुई। सूचना मिलने पर परिजनों पटियाला रेलवे पुलिस के पास पहुंचे। पटियाला पुलिस ने परिजनों के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार अंकित 12 फरवरी को घर से लापता हुआ था। तभी से उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अंकित की सरस्वती तीर्थ के पास हलवाई की दुकान है। करीब पांच साल पहले अंकित की शादी हुई थी और उसकी एक बेटी है।
अंकित के सिर के पीछे चोट लगी है प्राथमिक जांच से लगता है कि ट्रेन की चपेट में आने से अंकित की मौत हुई है। पटियाला रेलवे पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
राजपाल, चौकी इंचार्ज