फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से रूटों पर परिवहन व्यवस्था होगी सुगम, सभी रूटों पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुराने बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बीते तीन दिनों से पशु मेले में बसों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को पशु मेले संपन्न हुआ। अब सोमवार से रोडवेज की परिवहन व्यवस्था एक बार फिर सामान्य हो जाएगी। सोमवार से सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर दौड़ेंगी जिससे आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सरकार के आदेशानुसार पशु मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग की ओर से 25 बसें लगाई गई थीं। इन बसों के मेले में लगाए जाने के कारण जिले के कई रूटों पर बसों के चक्कर मिस रहे। कई रूटों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं कुछ स्थानों पर बसों की संख्या कम होने से भीड़ बढ़ गई।

रविवार को सरकारी व निजी संस्थानों की छुट्टी होने के कारण यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। इसके बावजूद रोजमर्रा के सफर पर निर्भर यात्रियों, विशेषकर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी। अब पशु मेले का आयोजन समाप्त होने के बाद रोडवेज विभाग ने सभी बसों को वापस उनके नियमित रूटों पर लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रूटों पर दौड़ेंगी सभी बसें : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार पशु मेले में तीन दिनों के लिए 25 बसें लगाई गई थीं। इस कारण कुछ रूटों पर अस्थायी रूप से बसों की कमी रही। सोमवार से सभी बसें सामान्य दिनों की तरह अपने-अपने रूटों पर दौड़ेंगी। अब यात्रियों को बसों के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी और परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें