फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंडी से सड़कों तक धान के साथ बढ़ा कबाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में धान के साथ-साथ कबाड़ के ढेर भी बढ़ते जा रहे हैं। फड़ों से लेकर सड़कों तक कबाड़ के ढेर लगे हैं, जो किसानों व आढ़तियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मंडी प्रशासन की ओर से ठेका दिए जाने के बावजूद भी इन ढेरों को समय पर उठाने की जहमत नहीं की जाती। इससे न केवल मंडी प्रशासन की अनदेखी सामने आ रही है, बल्कि हादसे की आशंका भी बढ़ रही है।
अनाजमंडी में शनिवार को भी करीब धान के सात लाख कट्टे उठान का इंतजार करते रहे, जिनके बीच ही कबाड़ के ढेर भी धान के ढेरों की तरह पड़े रहे। अनाजमंडी के गेट से ही शुरू होने वाले कबाड़ के ये ढेर हर मंडी की हर सड़क पर भी पड़े हैं, जिनसे हर समय धूल का का भी गुब्बार उठता रहता है तो वहीं इनके ऊपर से ही धान की भरी ट्रालियां निकालने के लिए किसान मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ उठाया जाए तो परेशानी होगी कम : दौलत राम
अनाजमंडी के पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल ने कहा कि मंडी में धान की सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में कबाड़ निकलता है। समय पर इसका उठान किया जाए तो यहां किसानों व आढ़तियों की परेशानी कुछ स्तर तक कम हो सकती है। सीजन शुरू होने के पहले दिन के लगे कबाड़ के ढेर भी आज तक कईं जगहों से नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए आढ़तियों को भी संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें