फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंदरों के आतंक से लोग परेशान, पकड़वाने की मांग

विज्ञापन
बाबैन। दीवार पर बैठा बंदर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बाबैन। पिछले कई दिनों से बंदरों का आतंक फैलने के कारण बाबैन वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष जताया है। उनका कहना है कि पिछले काफी समय से बंदरों का झुंड निरंतर कॉलोनियों में घूम रहे हैं। कॉलोनीवासी सुमित दुआ, इंद्रजीत नारंग, राहुल अरोड़ा, जोनी चहल, सतपाल, नरेंद्र कुमार, राम प्रकाश, विपिन कुमार, हरनेक सिंह, चंचल, राजरानी, सुदेश रानी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनकी कॉलोनी में बंदरों का आतंक बना हुआ है। यह बंदर घर के सदस्यों पर हमला कर देते हैं। इतना ही नहीं घर की छतों पर सूख रहे कपड़ों को उठाकर भाग जाते हैं और घर के सामाने को भी नुकसान पहुंचाते हैं। बंदरों के आतंक के चलते अनेक बच्चों को भी इनका शिकार होना पड़ा है। बाबैन वासियों ने प्रशासन से इन बंदरों को पकड़वाने की मांग जिम्मेदारों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें